आप सभी लोग इस तथ्य से भली-भाँति परिचित होंगे कि वर्तमान युग शैक्षिक प्रसार का युग है I किसी भी देश के विकास का मापदण्ड वहाँ का शैक्षिक विकास माना जाता है I इस विकास का तात्पर्य मात्रात्मक अथवा संख्यात्मक वृद्धि नहीं, बल्कि गुणात्मक विकस ही सर्वोपरि है I ऊँचे शैक्षणिक स्तर के कारण ही भारत की अच्छी शैक्षणिक संस्थाओं की धाक पुरे विश्व में है I
शिक्षा जगत से पिछले पांच दशक से सक्रिय रूप से जुड़े रहने के कारण उच्च शिक्षा के गुणात्मक विकास के लिये तथा नए सर्जन के लिये मन में एक भावना लम्बे समय से थी I हरदोई जनपद में कानून की उच्च शिक्षा के अभाव को दूर करने के लिये शुभ चिंतकों एवं मित्रों की प्रेरणा तथा ईश्वर की कृपा से वर्ष 2012 में मैनें लाँ कॉलेज स्थापित करने की अपनी कल्पना को साकार रूप देना प्रारम्भ किया I प्रथम चरण के रूप में इस महाविद्यालय में विधि संकाय (एल०एल०बी०-त्रिवर्षीय पाठ्क्रम) को प्रारम्भ किया गया जो आपके सम्मुख है
मेरा उद्देश्य इस महाविद्यालय के द्धारा ऐसी युवा पीड़ी का निर्माण करना है, जो राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो, शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं अध्यात्मिक द्रष्टि से पूर्ण विकसित हो तथा जो जीवन की वर्तमान चुनौतिओं का सामना सफलतापूर्वक कर सके I मैं इस संस्था के सचिव के रूप में आप सभी का इस संस्था में स्वागत करता हूँ और विश्वास करता हूँ की संस्था का गुणात्मक स्तर ऊँचा रखने में आप सभी पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे
Sri Krishna Shiksha Sansthan, Muiya, Ghatampur Kanpur
Nagar Pin code-209206
©2022. SRI KRISHNA SHIKSHA SANSTHAN All Rights Reserved.